बंशीधर नगर में टेंपू और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर — मासूम की मौत, सात लोग घायल

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:
थाना क्षेत्र के नरखोरिया कला हाईवे पर मंगलवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक बाइक और टेंपू की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर पाँच लोग सवार थे — पुरुषोत्तम पासवान, उनकी तीन बेटियाँ सलोनी, परी और सत्या, तथा उनके साले रंजन कुमार। बताया जाता है कि तेज रफ्तार के कारण बाइक सीधे सामने से आ रहे टेंपू से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक टेंपू के अंदर घुस गई और दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

टेंपू में तीन लोग सवार थे — चालक पंकज गुप्ता (पुरैनी निवासी), गीता देवी (सलैयाडीह मुडीसेमर) और उदित बियार, जिनमें से गीता देवी व चालक पंकज गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मानवीय संवेदना दिखाते हुए अपनी गाड़ी से ही सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुँचाया।
वहीं अनुमंडल उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी ने अस्पताल पहुँचकर खुद इलाज की कमान संभाली और डॉक्टरों की टीम को तेजी से इलाज का निर्देश दिया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार और डॉ. सुचित्रा कुमारी की तत्परता और मानवीय पहल की जमकर सराहना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!