बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए चोर

Location: Garhwa

गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के विशुनपुर मोहल्ले में बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब ढाई से तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोर 20 हजार रुपये नकद, करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने की चेन व कंगन समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
मकान मालिक छोटन दुबे के अनुसार, वह 17 अगस्त की रात परिवार के साथ निजी कार्य से गिरिडीह गए थे। 20 अगस्त को आसपास के लोगों ने घर की छत का दरवाजा खुला होने की जानकारी देते हुए चोरी की आशंका जताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और देर रात घर लौटे। घर पहुंचने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला तथा कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
उन्होंने बताया कि ग्रिल में दो ताले लगे थे, जिनमें से एक को तोड़कर चोरों ने ग्रिल खिसकाकर घर में प्रवेश किया। इसके बाद अंदर के एक दरवाजे का ताला तोड़कर चोर छत पर पहुंचे। छत के पिलर से नीचे तक साड़ी में गांठ लगाकर लटकती मिली। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों के अन्य साथी साड़ी के सहारे छत पर पहुंचे और इसी रास्ते से फरार हुए होंगे।
चोरों ने घर के सभी कमरों को खंगाला और नकदी व आभूषण समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर 20 अगस्त की रात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। 21 अगस्त को छोटन दुबे ने सदर थाने में आवेदन देकर चोरों की गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    केतार बाजार में मकान की दीवार ढही, मलबे से निकले चांदी के पुराने सिक्के

    केतार बाजार में मकान की दीवार ढही, मलबे से निकले चांदी के पुराने सिक्के

    ब्रेकिंग न्यूज़:मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

    ब्रेकिंग न्यूज़:मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

    बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए चोर

    बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए चोर

    खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों ने फूंका पीएम का पुतला

    खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों ने फूंका पीएम का पुतला

    कांडी में बिजली संकट पर जिला परिषद सदस्य ने उठाई आवाज, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी

    कांडी में बिजली संकट पर जिला परिषद सदस्य ने उठाई आवाज, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी

    पेंदली के 390 मतदाताओं का बूथ बदला, ग्रामीणों में आक्रोश ,बूथ संख्या 101 से हटाकर टेटुका कला के बूथ 102 में नाम किए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

    पेंदली के 390 मतदाताओं का बूथ बदला, ग्रामीणों में आक्रोश ,बूथ संख्या 101 से हटाकर टेटुका कला के बूथ 102 में नाम किए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
    error: Content is protected !!