फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, 25 फरवरी तक चलेगा दवा सेवन कार्यक्रम

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर : अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रौशन कुमार और अनुमंडलीय अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी ने बताया कि यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि अनुमंडल को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है और सभी को फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा लेनी चाहिए। अभियान की शुरुआत स्वयं दवा खाकर की गई, जिसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों को भी दवा खिलाई गई।

उन्होंने आगे बताया कि 11 फरवरी से स्वास्थ्य कर्मियों की टीम घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएगी। इस मौके पर प्रधान सहायक राजेश कुमार, एमटीएस विजय पाठक, प्रखंड लेखा प्रबंधक राजीव रंजन, अनिता कच्छप, एमपीडब्ल्यू अशफाक अहमद, कौशलेश कुमार, अनिमेष राज, सुनील कुमार ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विपेश राज तामंग ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!