प्रेम विवाह के बाद पारिवारिक विवाद, विवाहिता ने मां सहित 11 परिजनों पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): नगर पंचायत के आमर गांव निवासी अभय कुमार पासवान की पत्नी दीपा कुमारी ने अपनी मां मीना देवी, भाई अविनाश कुमार, चाचा शैलेश कुमार समेत 11 लोगों पर मारपीट और धमकी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दीपा ने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि 12 फरवरी को कोर्ट की तारीख पर जाते समय रास्ते में उनके परिजनों ने उन्हें रोककर केस वापस लेने की धमकी दी। 13 फरवरी को परिजन उनके घर आकर मारपीट पर उतर आए। इस दौरान उनके भाई और बहन ने 9 माह के बच्चे को उठाकर पटक दिया, जिससे वह कुछ समय के लिए बेहोश हो गया।

शादी के बाद से विवाद जारी

दीपा के पति अभय पासवान ने बताया कि उन्होंने 17 मई 2023 को दीपा से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दीपा के परिजन उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने गढ़वा न्यायालय में शरण लिया था और पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद ही वे अपने घर लौट सके।

अभय ने कहा कि दीपा के पिता दिलीप पासवान, जो हरिहरपुर थाने में पुलिस विभाग में ड्राइवर हैं, अपनी पोजीशन का गलत फायदा उठाते हुए रिश्तेदारों से मारपीट और धमकियां दिलवा रहे हैं।

मां ने भी दर्ज कराई शिकायत

उधर, दीपा की मां मीना देवी ने भी अभय पासवान, उनके पिता रामप्रवेश राम और भाई देव कुमार समेत चार लोगों पर धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

1
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!