प्रशस्त ऐप के उपयोग को लेकर प्रधानाध्यापकों को मिला प्रशिक्षण

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर प्लस टू (10+2) उच्च विद्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और एक-एक शिक्षक को प्रशस्त ऐप के उपयोग से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में बीआरपी श्रीकांत चौबे, रिसोर्स शिक्षक शशिकांत पाल और एमआईएस राजकुमार कुशवाहा प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि यह ऐप एनसीईआरटी द्वारा विकसित किया गया है और इसका उपयोग दिव्यांग बच्चों की पहचान के लिए किया जाता है।

प्रशिक्षक श्रीकांत चौबे ने कहा कि प्रशस्त ऐप शिक्षकों को 64 विकल्पों में से उपयुक्त विकल्प चुनकर बच्चों से संबंधित जानकारी दर्ज करने की सुविधा प्रदान करता है। वहीं, प्रशिक्षक राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि शिक्षक इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और लॉगिन करके अपना खाता बना सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यू-डाइस प्लस में पंजीकृत ईमेल आईडी से ही लॉगिन कर बच्चों का सत्यापन किया जाएगा।

प्रशिक्षकों ने ऐप से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी विस्तार से दी और कहा कि यदि किसी शिक्षक को लॉगिन में कोई तकनीकी समस्या आती है तो वे उनसे संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

प्रशिक्षण में बीपीओ तहमीना परवीन, बीआरपी प्रकाश कुमार सिंह, सीआरपी संजय कुमार सिंह, शक्तिदास सिन्हा, शोभा पांडेय, अखिलेश प्रसाद, नरेंद्र श्रीवास्तव, शशिकांत यादव, बिनोद ठाकुर, अलीम अंसारी, अनूप विश्वकर्मा, नित्यानंद तिवारी, रमेश प्रसाद, निर्मल कुमार, अमर जायसवाल, रूबी कुमारी, संजय मेहता, उदय कुमार, मुनेश्वर मेहता, मदन राम, नरेश राम, कुमारी नीलम पांडेय, मीरा कुमारी, संध्या कुमारी, संजय शुक्ल, रूपेश कुमार और अविनाश चंद्र सहित सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!