पेपर लीक मामलों पर भाजपा का हमला: झारखंड सरकार से सीबीआई जांच की मांग

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झारखंड की हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में पेपर लीक की घटनाएं आम बात हो चुकी हैं। जेपीएससी, जेएसएससी के बाद अब मैट्रिक परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि राज्य में पेपर लीक का इतना बड़ा नेटवर्क कैसे फल-फूल रहा है।

रितेश चौबे ने कहा कि पेपर लीक के लगातार मामलों ने झारखंड की छवि को पूरे देश में धूमिल कर दिया है। यह बेहद शर्मनाक है कि इस तरह की घटनाओं में शामिल गिरोह हमेशा बच निकलते हैं, जिससे उनका मनोबल और ऊंचा हो जाता है। झारखंड के छात्र अपने भविष्य के निर्माण के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन परीक्षा में उनका सामना पेपर लीक माफिया से होता है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में बार-बार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं और झामुमो सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। यह झारखंड के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक मामले को झारखंड के इतिहास में पहली बार शर्मनाक बताया गया और इसे छात्रों की उम्मीदों पर कुठाराघात करार दिया।

रितेश चौबे ने झारखंड सरकार से इस मामले में अविलंब सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को छात्रों के भविष्य के प्रति गंभीर होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. लाल मोहन, भाजपा नेता रुपु महतो समेत कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!