पेड़ काटने के क्रम में मजदूर का गिरने से हुई मौत

Location: Ranka

रंका – रंका थाना क्षेत्र के चुटिया गांव में हर घर नल योजना के तहत सरना स्थल परिसर में एलएनटी कंपनी द्वारा बनाए जा रहे जलमीनार के बगल में एक सूखे पेड़ काटने के क्रम में मजदूर की गिरने से मौत हो गई ।

घटना की जानकारी पर पहुंची रंका पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम केलिए गढ़वा भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगड़ी गांव निवासी बंगाली मोंची का पुत्र बिनय मोची प्रधानमंत्री हर घर नल योजना के तहत एल एनटी कंपनी द्वारा चुटिया गांव स्थित सरना स्थल परिसर में जलमीनार का निर्माण किया जा रहा है वहीं जलमीनार बनाने के क्रम में उसके सटे एक सूखा पेड़ ब्यवधान बन रहा था जिसे काटने के लिए कंपनी के मुंशी ने गांव वालों की मदद मांगी जहां गांव वालों ने पूजा करने के बाद पेड़ काटने की सलाह दी थी इसी बीच कंपनी के दूसरे कर्मचारी ने बिनय को पेड़ काटने के लिए राजी कर मशीन समेत चढ़ा दिया जहां एक मोटा डाल काटने के क्रम में वह डाल समेत तीस फीट नीचे जमीन पर गिर पड़ा और उसकी तत्काल मौत हो गई घटना के बाद कंपनी के सभी कर्मचारी भाग गए बताए जाते हैं घटना की जानकारी पर पहुंची रंका पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम केलिए गढ़वा भेज दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Mahendra Ojha

Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!