पूर्व विधायक हीराराम तूफानी का दिल्ली में निधन

Location: Garhwa


गढ़वा: भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व विधायक हीराराम तूफानी 67वर्ष का आज सुबह 9:30 बजे दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया।
इस संबंध में श्री तूफानी के पुत्र अरविंद कुमार तूफानी ने दूरभाष से जानकारी दी की हर्ट अटैक से उनका आज राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में निधन हुआ है।
उन्होंने बताया कि वे पिछले चार जुलाई से ही दिल्ली के वेदांता अस्पताल में हार्ट चौक होने के कारण भार्ती थे । जहां से उन्हें कल ही राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर कर भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के क्रम में उनका आज निधन हो गया।
विदित हो की हीराराम तूफानी गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के बहियार गांव के मूल निवासी हैं। गरीब परिवार में जन्मे श्री तूफानी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे ।जेपी आंदोलन में उन्होंने छात्र जीवन में ही जुड़कर राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा और जेपी आंदोलन के बाद हुए एकीकृत बिहार में विधानसभा चुनाव में झारखंड के कांके अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित क्षेत्र से वे विधायक बने। श्री तूफानी बिहार प्रशासनिक सेवा के पद पर चयनित होकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने नौकरी से रिजाइन देकर राजनीति को चुना था सरल स्वभाव एवं मृदभाषी हीराराम तूफानी की खासियत थी कि वे हर किसी से बिना किसी बैर भाव के दिल खोलकर मिलते थे। उन्होंने जिला मुख्यालय गढ़वा में सबसे पहली बार इंडियन रसोई गैस के व्यवसाय के रूप में भी अपने पुत्रों के साथ कदम रखा। उन्होंने राजनीति समाज सेवा नौकरी तथा व्यवसाय सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान अपने जीवन में दिया है। फिलहाल उनका आवास जिला मुख्यालय गढ़वा के पिपरा कला में सदर प्रखंड कार्यालय के सामने गली में स्थित है। उनके निधन की खबर जैसे ही गढ़वा पहुंची शोक की लहर छा गया ।श्री तूफानी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं ।
उनके पुत्र भाजपा नेता अरविंद तूफानी ने बताया कि उनकी अंत्येष्टि कल गढ़वा अथवा वाराणसी में से किसी एक जगह पर किया जाएगा इस पर अभी परिवार के साथ बातचीत चल रहा है ।इसके बाद निर्णय लिया जाएगा।।आपकी खबर परिवार की ओर से भी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
error: Content is protected !!