पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार ने झारखंड पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

Location: रांची


रांची : राज्य के जाने-माने अधिवक्ता और पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार ने झारखंड पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा पार्टी के महासचिव को भेज दिया है। अजीत कुमार के अचानक इस्तीफा दिए जाने पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चा है कि अजीत कुमार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से उनके करीबी संबंध रहे हैं। भाजपा सरकार में ही वह महाधिवक्ता बनाए गए थे।
करीब 1 साल पहले ही अजीत कुमार झारखंड पार्टी में शामिल हुए थे। उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया गया था। अजीत कुमार का कहना है कि वह पार्टी में रहकर राज्य के मूल निवासियों और युवाओं के लिए कुछ खास कर नहीं पा रहे थे। उनके मन में पीड़ा थी क्योंकि उन्होंने वकालत के दौरान और महाधिवक्ता रहने के दौरान यहां के लोगों की समस्याओं को ठीक से समझा है। स्थानीय होने के नाते उन्हें यहां की समस्याओं की भी जानकारी है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं लोगों की सेवा नहीं कर पा रहा हूं। उनका काम नहीं हो रहा है। इसलिए मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है।
इधर चर्चा है कि अजीत कुमार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

सतबरवा प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार एवं बिचौलिया गिरी हावी –रूचिर तिवारी

सतबरवा प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार एवं बिचौलिया गिरी हावी –रूचिर तिवारी

झारखंड राज्य खाद्य निगम गोदाम तरहसी का निरीक्षण

झारखंड राज्य खाद्य निगम गोदाम तरहसी का निरीक्षण

बरवाहा गांव में सांप काटने से युवक की मौत, जमीन पर सोते वक्त हुआ हादसा

हुसैनाबाद में रास्ता विवाद को लेकर हुए मारपीट में महिला सहित चार घायल

हुसैनाबाद में रास्ता विवाद को लेकर हुए मारपीट में महिला सहित चार घायल

खपड़ा से कटा गर्दन युवक गंभीर रूप से घायल।

खपड़ा से कटा गर्दन युवक गंभीर रूप से घायल।

आपसी रंजिश में महिला ने की आत्महत्या, तीन मासूमों के सामने फंदे से झूल गई मां

error: Content is protected !!