पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की सुरक्षा से सरकार ने हाथ खींचा, लगाया साजिश का आरोप, कार्यकर्ता संभाल रहे सुरक्षा की जिम्मेदारी

रांची: पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता केएन त्रिपाठी की सुरक्षा की जिम्मेदारी से राज्य सरकार ने हाथ खींच लिया है। सुरक्षा कर्मियों के साथ हुए विवाद के बाद से केएन त्रिपाठी की सुरक्षा में अब कोई भी पुलिसकर्मी नहीं है। अब उनकी सुरक्षा कार्यकर्ताओं के जिमे है। केएन त्रिपाठी संभवत राज्य के ऐसे पहले पूर्व मंत्री हैं जिनकी सुरक्षा में कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं है।
डाल्टनगंज में मंगलवार की रात केएन त्रिपाठी से एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई। मैंने देखा कि उनकी सुरक्षा में तीन-चार निजी सुरक्षाकर्मी आधुनिक हथियारों से लेस आगे पीछे चल रहे हैं। निजी सुरक्षा कर्मियों को देखकर मैं चौंक गया। मैंने उनसे पूछा, सरकारी सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं हैं? कहां गए। इस पर त्रिपाठी ने कहा कि सरकार मेरी हत्या करना चाहती है। मेरी आवाज दबाना चाहती है।  कई पुलिस अधिकारी भी ऐसा जिसमें साजिश में शामिल हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार मेरी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। लेकिन सरकार ने सुरक्षा कर्मियों को हटा लिया। मेरी सुरक्षा की सरकार को चिंता नहीं है।
पिछले दिनों एक साजिश के तहत मुझ पर सुरक्षाकर्मियों से मारपीट करने का आरोप लगाया गया। सुरक्षाकर्मियों ने मेरे ऊपर हरिजन एक्ट सहित अन्य मुकदमे दायर किए। यह सब साजिश का हिस्सा था।
निजी सुरक्षाकर्मियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई सुरक्षा कर्मी नहीं है। यह कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं, और खुद हमारी सुरक्षा में लगे। डाल्टनगंज क्षेत्र की जनता ही भाग्य विधाता है और सुरक्षा की जिम्मेदारी जनता पर ही है। मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं। मेरे साथ कार्यकर्ता ही साथ चलते हैं और इसके लिए मैं कोई भुगतान नहीं करता। अपनी स्वेच्छा से कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता हथियार लेकर मेरे साथ चलते हैं।
उन्होंने कहा कि केएन त्रिपाठी की आवाज दबने वाली नहीं है। वह गलत कार्यों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे । सरकार ने मेरी सुरक्षा क्यों हटाई ? मेरे साथ क्यों साजिश की गई इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!