पुलिस मेन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पर बम से हमला,मामला दर्ज

Location: Garhwa

गढ़वा।गढ़वा मेन्स पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार कुशवाहा पर मंगलवार की रात बम फेंक कर जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में रवि बाल-बाल बच गये. इस संबंध में रवि कुमार कुशवाहा ने गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. रवि कुमार कुशवाहा वर्तमान में गढ़वा पुलिस केन्द्र में कार्यरत हैं. वे पिछले नौ सालों से पुलिस मेन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर हैं. मंगलवार की रात्रि पिपरा खुर्द बहर चौक के पास स्थित अपने नवनिर्मित मकान को देखने गये थे, तभी उन पर बम फेंक कर हमला किया गया. उन्होंने बताया कि उनपर कुल तीन बम फेंके गये. पहला बम घर के गेट के पास फटा. वहीं दो और बम उनकी ओर फेंके गये. इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि रवि कुमार कुशवाहा के द्वारा आवेदन दिया गया है. जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!