पिपरडीह प्रीमियम क्रिकेट टूर्नामेंट: सोनडीहा टीम ने फाइनल में दर्ज की शानदार जीत

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर : प्रखंड के पिपरडीह गांव स्थित सोनपुरा मैदान में गुरुवार को पिपरडीह प्रीमियम क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में सोनडीहा क्रिकेट टीम ने पिपरडीह टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में पिपरडीह टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 65 रन बनाए, जबकि सोनडीहा टीम ने 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के अंत में विधायक अनंत प्रताप देव ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।


विधायक अनंत प्रताप देव ने मौके पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह अनुशासन भी सिखाता है। जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन हारने वाली टीम को कभी निराश नहीं होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी, विशेष रूप से महेंद्र सिंह धोनी, ने राज्य और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने पिपरडीह और सोनडीहा के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यहां से भी एक दिन कोई कोहिनूर का हीरा जरूर निकलेगा।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि चुनावी वादों को जल्द पूरा किया जाएगा और खिलाड़ियों की हर संभव मदद की जाएगी।


कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अमर राम, मुखिया उषा देवी, सुदेश्वर राम, अमरनाथ पांडेय, अजित सिंह समेत कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी उपस्थित थे। मुखिया उषा देवी ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फाइनल मैच में स्थानीय खेल प्रेमियों की भारी भीड़ जुटी, जिन्होंने खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया और खेल का आनंद लिया। आयोजन ने क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति रुचि और प्रेरणा का संचार किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!