पारा टीचर अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर किया आत्महत्या का प्रयास,जांच में जुटी पुलिस

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पांडू थाना क्षेत्र के डाला खुर्द गांव निवासी पारा टीचर रणधीर सिंह उम्र 40 वर्ष मंगलवार की दोपहर आग से जलकर गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की मंगलवार की दोपहर किसी बात को लेकर रणधीर सिंह का अपने चचेरा भाई प्रदुम्न सिंह से बहस हो गई।इसी बीच गुस्से में आकर रणधीर सिंह अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया।जिसके कारण उनकी स्थिति गभीर हो गई।इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा घायल व्यक्ति रणधीर सिंह को इलाज के लिए पांडू सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया और इसकी जानकारी परिजनों को दी गई।घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन पांडू सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंच कर घायल को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने रणधीर सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।वही जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह, पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!