पहले ही प्रयास में ज्योति कुमारी ने नीट में पाई सफलता, परिवार व क्षेत्र का बढ़ाया मान

Location: Meral


मेराल (गढ़वा)। प्रखंड क्षेत्र के हासनदाग पंचायत के पूर्व मुखिया दुखन चौधरी की पोती एवं निर्मल चौधरी की पुत्री ज्योति कुमारी ने चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
ज्योति कुमारी ने नीट परीक्षा में 374 अंक प्राप्त किए हैं। पहली ही कोशिश में मिली इस सफलता से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनके पिता निर्मल चौधरी टाटा कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। पढ़ाई के दौरान परिवार ने हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया, जिसका परिणाम आज उनकी सफलता के रूप में सामने आया।
अपनी सफलता पर ज्योति कुमारी ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी, परिवार के सभी सदस्यों और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।
ज्योति की इस उपलब्धि पर हासनदाग पंचायत सहित पूरे मेराल क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने विश्वास जताया कि ज्योति आगे चलकर एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    रंका में हाथी ने युवक को पटककर कुचला, मौत

    रंका में हाथी ने युवक को पटककर कुचला, मौत

    राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी, तैयारी पूरी

    कांडी पहुंचा 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर, बिजली व्यवस्था में सुधार की जगी उम्मीद

    कांडी पहुंचा 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर, बिजली व्यवस्था में सुधार की जगी उम्मीद

    कल्याण विभाग में फंड की कमी पर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला

    कल्याण विभाग में फंड की कमी पर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत
    error: Content is protected !!