Location: पलामू
बजरंगी सेवा समिति द्वारा किया गया भव्य भंडारा का आयोजन
मेदिनीनगर।बजरंगी सेवा समिति के तत्वाधान में बुधवार की शाम देव दीपावली का त्यौहार काफी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।देव दीपावली त्यौहार को लेकर शहर के साहित्य समाज चौक के पास भक्ति जागरण का आयोजन किया गया था। जिसमें कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। जिसे सुनने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी।इसके अलावे भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा पूर्ण प्रसाद ग्रहण किया।पलामू जिले में सांस्कृतिक पहचान और आस्था का पर्व देव दीपावली इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी यह भव्य आयोजन कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोयल नदी के देव दीपावली घाट पर किया गया। जहां गंगा आरती का भी आयोजन किया गया था।यह दिन केवल दीपों का उत्सव ही नहीं, बल्कि नगर की एकता, सौहार्द और जनभागीदारी का प्रतीक भी होता है। कोयल नदी घाट पर हजारों दीपों की जगमगाहट के बीच मां गंगा की आराधना की गई।वही हर जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति संगीत की गूंज से शहर भक्तिमय था।इस अवसर पर भक्तों ने पारंपरिक पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। इस साल देव दीपावली के मौके पर मिस पलामू प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।वही चैनपुर स्थित सूर्य मंदिर तालाब तट पर सोमवार की देर शाम में देव दीपावली महोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं के दीप दान से तालाब परिसर जगमगा उठा। वाराणसी से पधारे विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती की। मुख्य अतिथि सह विधायक आलोक चौरसिया, नगर-निगम के पूर्व महापौर अरूणा शंकर, भाजपा नेत्री ममता भुईयां, प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी, ज्योति पांडेय, युगल किशोर चंद्रवंशी, पूर्व वार्ड पार्षद अर्चना देवी आदि ने दीप प्रज्जवित किया किया। साथ ही क्षेत्र के लिए मंगलकामनाएं की। बाद में भोजपुरी कलाकार कुमकुम बिहारी एवं ग्रूप की ओर से भक्ति गीत प्रस्तुत पेश किया गया। आयोजन की अध्यक्षता हिन्दू एकता दल के अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद ने की।











