पलामू पुस्तक मेला का समापन: एआई युग में भी पुस्तकों की प्रासंगिकता बनी रहेगी—कुलपति

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • May 26, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


मेदिनीनगर (पलामू)। ज्ञान, साहित्य और सामाजिक चेतना के संगम के रूप में आयोजित पलामू पुस्तक मेला का समापन समारोह रविवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी, विद्यार्थी, शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक कितनी भी उन्नत क्यों न हो जाए, लेकिन पुस्तकों का स्थान कभी नहीं ले सकती। उन्होंने कहा कि विदेशी पुस्तकें सामान्यतः रेफरेंस आधारित होती हैं, जो महंगी होने के साथ-साथ कुछ वर्षों बाद अपनी प्रासंगिकता खो देती हैं, जबकि लेखक द्वारा अनुभव, संवेदना और मनोयोग से लिखी गई पुस्तकें दशकों तक समाज का मार्गदर्शन करती हैं।
उन्होंने स्वदेशी पुस्तकों और भारतीय चिंतन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यही हमारी संस्कृति, समाज और मानवीय मूल्यों को जीवित रखते हैं।
कार्यक्रम के स्वागत वक्तव्य में समय इंडिया के प्रबंध न्यासी एवं साहित्यकार चंद्र भूषण ने कहा कि पुस्तकें केवल कागज के पन्ने नहीं, बल्कि समाज की चेतना और सभ्यता की धड़कन होती हैं। उन्होंने युवाओं से मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलकर पुस्तकों से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पलामू पुस्तक मेला के स्थानीय संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय वर्मन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी साहित्यकारों, शिक्षकों, पाठकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि झारखंड-बिहार पुस्तक मेला परिक्रमा के तहत अगला आयोजन 28 से 31 मई तक गोड्डा के टाउन हॉल में होगा, जिसके बाद बिहार के भागलपुर, मुंगेर, दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में दूसरे चरण का आयोजन किया जाएगा, जो जुलाई के प्रथम सप्ताह तक चलेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!