पलामू क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, तीन जिलों के 300 पुलिसकर्मी मैदान में

Location: Garhwa


गढ़वा। पुलिस केंद्र गढ़वा स्थित परेड ग्राउंड में बुधवार को पलामू क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पलामू क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) कौशल किशोर ने तिरंगे के प्रतीक गुब्बारे एवं श्वेत कबूतर उड़ाकर किया।
उद्घाटन समारोह में उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, गढ़वा के पुलिस अधीक्षक सह संगठन सचिव आशुतोष शेखर, पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी तथा 172वीं बटालियन सीआरपीएफ गढ़वा के कमांडेंट नृपेंद्र कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तीनों जिलों के पुलिसकर्मी, स्थानीय नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
10 जून से 12 जून तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में गढ़वा, पलामू एवं लातेहार जिले के लगभग 300 पुलिसकर्मी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान कुल 10 विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी अपने-अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि झारखंड पुलिस की पहल पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास, टीम भावना, समन्वय और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। साथ ही खेलों के माध्यम से पुलिस बल में अनुशासन, ऊर्जा और कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया और उद्घाटन समारोह के साथ विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आगाज भी हो गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर

    पेड़ से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल

    पेड़ से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल

    अवैध देशी कट्टा के साथ तीन गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    अवैध देशी कट्टा के साथ तीन गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    लूटकांड का खुलासा, टेंपो चालक सहित दो गिरफ्तार

    लूटकांड का खुलासा, टेंपो चालक सहित दो गिरफ्तार

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
    error: Content is protected !!