पलामू अपडेट: सड़क सुरक्षा अभियान, SIR कार्यों की समीक्षा और फरार आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 6, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू

  1. : हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर किया सम्मान, यातायात नियमों के पालन की अपील
    पलामू/मेदिनीनगर: सदर थाना क्षेत्र के बिसफुट्टा चौक पर सोमवार शाम यातायात प्रभारी सतेंद्र दुबे एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चला रहे लोगों तथा सीट बेल्ट लगाकर चारपहिया वाहन चला रहे चालकों का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया।
    इस दौरान जिन वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, उन्हें हेलमेट पहनने की सलाह देते हुए जागरूक किया गया और समझाकर छोड़ दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट, जूते, वाहन के आवश्यक कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं के जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
    अभियान में यातायात प्रभारी सतेंद्र दुबे, हरेंद्र कुमार, शीतल प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह सहित परिवहन विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे।
  2. : SIR-2026 में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
    पलामू/मेदिनीनगर: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत इन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
    समीक्षा के दौरान हुसैनाबाद और विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े, जबकि पांकी और डालटनगंज विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी उपायुक्त कार्यालय से बैठक में शामिल हुए।
    उपायुक्त ने बताया कि 30 जून से बीएलओ घर-घर जाकर इन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण कर रहे हैं। फॉर्म प्राप्त होने के बाद उसका डिजिटाइजेशन कर बीएलओ ऐप पर अद्यतन करना अनिवार्य है। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा करते हुए धीमी गति पर नाराजगी जताई।
    उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को प्रतिदिन फॉर्म वितरण, फॉर्म संग्रहण और डिजिटाइजेशन का स्पष्ट लक्ष्य दिया जाए तथा उसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष SIR शिविरों में भी लक्ष्य पूरा होने तक कार्य जारी रखने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि जिस स्तर पर भी लापरवाही मिलेगी, संबंधित कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
  3. चैनपुर कांड के चार फरार आरोपियों के घर इश्तिहार चस्पा, 5 अगस्त तक सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
    पलामू/चैनपुर: चैनपुर थाना कांड संख्या 124/2026 में फरार चल रहे चार आरोपियों के घर सोमवार को न्यायालय से प्राप्त इश्तिहार विधिवत चस्पा किया गया। यह कार्रवाई चैनपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक क्षितिज कुमार सोनी ने की।
    जिन आरोपियों के घर इश्तिहार चस्पा किया गया, उनमें राहुल कुमार सिंह उर्फ बादल सिंह, जयराम सिंह, चंदन सिंह तथा बगन सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के निवासी हैं।
    पुलिस ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेशानुसार यदि चारों आरोपी 5 अगस्त 2026 तक न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो न्यायालय के अगले आदेश के अनुसार उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों से निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने की अपील की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!