Location: पलामू
मेदिनीनगर: शहर के रेड़मा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
घायल की पहचान जमुने निवासी विकास कुमार (25) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पत्नी से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के प्रयास के कारणों की भी विस्तृत पड़ताल की जा रही है।











