एसआईआर कार्य में लापरवाही पर नौ वॉलंटियर्स से जवाब-तलब, नहीं देने पर होगी कार्रवाई

Location: कांडी


कांडी प्रतिनिधि।
कांडी अंचल कार्यालय ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में कथित असहयोग को गंभीरता से लेते हुए नौ स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) से स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने पत्रांक-422, दिनांक 7 जुलाई 2026 के तहत नोटिस जारी किया है।
जारी नोटिस के अनुसार संजय कुमार (बूथ संख्या-52), अर्जुन कुमार (54), अतुल कुमार राम (56), साहेबुद्दीन (57), रमेश राम (59), रामेश्वर शाह (60), सत्येन्द्र पाण्डेय (31), सुशील कुमार दुबे (32) एवं धर्मेन्द्र राम (33) को संबंधित बीएलओ के साथ एसआईआर कार्य में सहयोग के लिए संबद्ध किया गया था, ताकि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जा सके।
अंचलाधिकारी ने कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि एसआईआर से जुड़े किसी भी कार्य में लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। इसके बावजूद संबंधित वॉलंटियर्स द्वारा सहयोग नहीं किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई है, जिससे पुनरीक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
नोटिस में सभी संबंधित वॉलंटियर्स से पूछा गया है कि वे एसआईआर कार्य में सहयोग क्यों नहीं कर रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सभी संबंधित वॉलंटियर्स को 8 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे अंचलाधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में यह माना जाएगा कि उन्हें इस संबंध में कुछ नहीं कहना है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस नोटिस की प्रतिलिपि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा, अपर समाहर्ता पलामू, उपायुक्त गढ़वा तथा उपायुक्त पलामू को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!