पर्यावरण दिवस पर नामधारी महाविद्यालय का अनुकरणीय योगदान, रक्तदान और पौधारोपण से रचा सेवा का संगम

Location: Garhwa

गढ़वा : एस.एस.जे.एस नामधारी महाविद्यालय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने 10 यूनिट रक्तदान किया और पौधारोपण कर हरियाली का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की एनसीसी इकाई ने 44 झारखंड बटालियन के अंतर्गत रक्तदान कर लगातार दूसरी बार “जीवनदान” सम्मान प्राप्त किया, जो सदर अस्पताल, गढ़वा के रक्त केंद्र द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही।

रक्तदान करने वाले एनसीसी कैडेट्स:प्रिया ओझा, अंजलि कुमारी, स्नेहा कुमारी, मुस्कान कुमारी, खुशबू कुमारी, राज कुमार, राजन कुमार, अमित प्रजापति, पप्पू कुमार

इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश्वर पांडेय ने कहा की यह कार्यक्रम हमारे विद्यार्थियों की सेवा भावना और पर्यावरणीय चेतना को दर्शाता है। आज के युवाओं में समाज और राष्ट्र के प्रति जो जागरूकता और जिम्मेदारी देखने को मिल रही है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। ऐसे प्रयास ही हमारे देश को स्वस्थ, समृद्ध और टिकाऊ विकास की दिशा में आगे बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम में स्वयंसेवक रिया मुस्कान, रिया कुमारी, साजन कुमार, दीपशिखा कुमारीप्रो. मनोज पाठक, डॉ. नीता कुमार, सरफुद्दीन शेख, डॉ. रविकांत प्रकाश, एनसीसी पदाधिकारी डॉ. सतीश कुमार पांडेय, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी भास्कर कुमार,
मुख्य लिपिक विनोद सोनी, सुरज कुमार तिवारी सहित कई शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण

    भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम

    गढ़वा में रामनवमी की तैयारी शुरू, धार्मिक न्यास बोर्ड की बैठक में बनी रणनीति

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
    error: Content is protected !!