पत्रकार विनय कुमार चंद्रवंशी का हुआ अंतिम संस्कार, शोक सभा आयोजित

Location: Manjhiaon



मझिआंव।
स्थानीय पत्रकार विनय कुमार चंद्रवंशी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को राधाकृष्ण मंदिर स्थित कोयल नदी घाट पर किया गया। उनके इकलौते पुत्र विकास कुमार ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।
अंतिम संस्कार में राधाकृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास, जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, पुजारी विनय पाठक, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, पूर्व प्रत्याशी अशर्फी चंद्रवंशी, ललित राम, संयम सिंह, लक्ष्मण सिंह, विनय सिंह, उदय कमलापुरी, सुनील दुबे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
इधर, पत्रकार विनय कुमार चंद्रवंशी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का भी आयोजन किया गया। शोक सभा में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
शोक सभा में नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी एवं युवा समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह ने कहा कि विनय कुमार चंद्रवंशी काफी मिलनसार, जुझारू एवं सामाजिक व्यक्ति थे। उनके अचानक निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू विश्वकर्मा, युवा समाजसेवी संजय कमलापुरी, वार्ड पार्षद पिंटू खान, मुखिया शंभु पासवान, दिलीप सिंह, मनोज कुमार दुबे, अखिलेश्वर ठाकुर, उपेन्द्र कुमार वर्मा, अनूप कुमार सिंह, अमित कुमार मेहता, सूर्य प्रकाश मेहता, ब्रजेश दुबे, मुकेश शर्मा, राहुल कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    पत्रकार विनय कुमार चंद्रवंशी का हुआ अंतिम संस्कार, शोक सभा आयोजित

    पत्रकार विनय कुमार चंद्रवंशी का हुआ अंतिम संस्कार, शोक सभा आयोजित

    बंशीधर नगर में नवपदस्थापित भूमि उपसमाहर्ता ने संभाला प्रभार

    बंशीधर नगर में नवपदस्थापित भूमि उपसमाहर्ता ने संभाला प्रभार

    मेराल में झारखंड डिजनीलैंड मेला का शुभारंभ

    मेराल में झारखंड डिजनीलैंड मेला का शुभारंभ

    उपायुक्त का रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    उपायुक्त का रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत

    वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत

    हिंदू मुस्लिम एकता का मिसाल बने टाइगर चंद्रवंशी

    हिंदू मुस्लिम एकता का मिसाल बने टाइगर चंद्रवंशी
    error: Content is protected !!