पत्नी ने पकड़ा सीओ को दूसरी महिला के साथ, मझिआंव में सुबह से शाम तक चला ड्रामा

Location: Manjhiaon

मुस्कान शर्मा

मझिआंव (गढ़वा)। अंचल पदाधिकारी (सीओ) प्रमोद कुमार के आवास पर शनिवार की सुबह करीब चार बजे से सात घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सीओ की पत्नी श्यामा रानी अपने भाइयों और परिजनों के साथ थाना भवन के पास स्थित सरकारी आवास पर पहुंचीं और अपने पति पर दूसरी महिला के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए बाहर से ताला लगा दिया।

सीओ की पत्नी अपने पिता पुर्व सांसद के साथ

सीओ आवास के बाहर उन्होंने धरना देते हुए घेराव कर दिया। सुबह होते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान सीओ और उनके ससुराल पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। दरवाजा बंद पाकर सीओ खिड़की और सीढ़ी के सहारे नीचे उतरने लगे, जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और पत्रकारों ने पकड़ा।

आवास से बाहर झांकते सीओ

पुलिस ने ताला खोलकर अंदर से पलामू जिले के चंदवा थाना क्षेत्र की करीब 30 वर्षीय महिला मुस्कान शर्मा को बाहर निकाला और महिला पुलिस की निगरानी में गढ़वा महिला थाना भेज दिया। सीओ प्रमोद कुमार ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया और इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी।

वहीं, सीओ की पत्नी श्यामा रानी ने बताया कि उनके पति का पहले भी एक महिला से अवैध संबंध था। तब समझौते के बाद उन्होंने माफी मांगी थी, लेकिन अब फिर वही हरकत दोहराई गई। उन्होंने कहा कि वे गया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराएंगी।

घटना की जानकारी मिलने पर सीओ की पत्नी के पिता और गया के पूर्व सांसद रामजी मांझी भी मझिआंव पहुंचे। उन्होंने कहा कि “इतने प्रतिष्ठित पद पर रहते हुए ऐसी हरकत शर्मनाक है।”

थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि सुबह चार बजे से ही मामला चल रहा था। काफी समझाने-बुझाने के बाद मुस्कान शर्मा को महिला पुलिस के साथ गढ़वा महिला थाना भेजा गया। सीओ ने अपनी पत्नी और दो अन्य पर मारपीट की शिकायत दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!