पतीला पंचायत में मुखिया अमित दुबे की अनोखी पहल, अब घर-घर पहुंचेगा समाधान

Location: कांडी

कांडी:पतीला पंचायत के युवा मुखिया एवं मुखिया संघ अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने पंचायतवासियों की सुविधाओं के लिए “ग्राम वार मुहिम” की शुरुआत की है। इस पहल के तहत पंचायत के लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके दरवाजे पर ही उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उन्हें प्रखंड और ब्लॉक कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

मुखिया अमित दुबे ने कहा कि कई ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल पाता। अब हर छोटी-बड़ी समस्या का निपटारा गांव में ही किया जाएगा। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (आवास प्लस), बुआ आवास, मनरेगा सहित अन्य सरकारी योजनाओं के अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा

मुखिया ने बताया कि यह साप्ताहिक चौपाल हर हफ्ते पंचायत के अलग-अलग गांवों में लगेगी। इस पहल से पंचायतवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया का यह कदम सराहनीय है और इससे पंचायत के पिछड़े से पिछड़े लोगों को भी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा, जिससे पंचायत के विकास को गति मिलेगी

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!