भंडरिया में मुहर्रम कर्बला के मैदान में पहलाम के साथ संपन्न

भंडरिया:- हजरत ईमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाले पर्व मुहर्रम कर्बला के मैदान में पहलाम के साथ संपन्न हो गया।

इस मौके पर करचाली, मदगड़ी, बघवार,चिरैयाटांड़ ,भंडारिया रामर, दुर्गाडीह सहित अन्य गांव से ताजीये, अखाड़े एवं सिपड़ के साथ जुलूस निकाली गई। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग मर्सिया और मातम करते हुए कंजिया मिलन स्थल पहुंचे। मिलन स्थल में सभी ताजीया अखाड़ा और सीपड़ का मिलान किया गया । मिलन स्थल पर लाठी तलवार भाला गड़ासा आदि से करतब दिखाए गए। इस मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर भंडरिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह दलबल के साथ मौजूद थे । बतौर मजिस्ट्रेट प्रखंड कार्यालय के सहायक अभियंता विकास कुमार, कनिय अभियंता धर्मेंद्र कुमार यादव साहित अन्य पदाधिकारी मुस्तैद थे । इस मौके पर करचाली जामा मस्जिद में कुरान खानी एवं मिलाद पाक का आयोजन किया गया। मिलाद के बाद मुफ्ती काशिफ राजा ने अमन और सलामती के लिए दुआ की। करचाली मदरसा में लंगर बांटी गई। इस मौके पर मौलाना इकबाल ,मौलाना इकरार अहमद, हाफिज अशफाक आलम, हाजी सलामतुल्लाह, जुबेर नसीम आजम, फिदा हुसैन, एहतेशाम अंसारी, हाजी वाजुदीन भंडारिया के फरहाद खान, मेहदी हसन, तेजुल खान, मुबारक खान, खुर्शीद आलम, मदगड़ी के मुमताज आलम, शौकत अंसारी ,एकराम अंसारी, कुदरत अंसारी, कुतुबुद्दीन अंसारी, मुर्तुजा अंसारी, मेराज अंसारी, नूरूल ऐन, कमरे आलम सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!