Location: Meral
मेराल। जिले के ग्रामीण स्तरीय उद्यमी (बीएलई) के प्रतिनिधियों ने सोमवार को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव को आवेदन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
उन्होंने मांग की कि सरकार द्वारा निर्धारित कार्यों का निष्पादन पंचायत सचिवालय के माध्यम से ही कराया जाए। ग्रामीण उद्यमियों का कहना है कि निर्धारित नियमों के बावजूद संबंधित कार्य पंचायत सचिवालय के बजाय प्रखंड कार्यालय से कराया जा रहा है, जिससे न केवल पारदर्शिता पर असर पड़ रहा है, बल्कि स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका भी सीमित हो रही है।
उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंचायत स्तर के कार्य पंचायत सचिवालय से ही कराए जाएं।
आवेदन देने वालों में शशिकांत विश्वकर्मा, पप्पू कुमार यादव, रशीद अंसारी, सुनील कुमार चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, सत्येंद्र कुमार, पंकज कुमार पांडे, राकेश यादव, सुनील कुमार, मसरूफ खान, पंकज कुमार, आशीष चंद्रवंशी, मनोज कुमार चौधरी, रवि रंजन गुप्ता, अमन राम, सत्येंद्र कुशवाहा समेत कई बीएलई शामिल थे।











