नौ दिवसीय श्री विष्णु रुद्र महायज्ञ का समापन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

Location: सगमा

सगमा प्रखंड मुख्यालय स्थित रमणीक तेजवा पहाड़ी के पास प्रयागराज के गदा माधव चक्र माधव मंदिर के महंत स्वामी अवधेश दास जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित नौ दिवसीय श्री विष्णु रुद्र महायज्ञ का समापन भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ।

महायज्ञ के दौरान वृंदावन और काशी से पधारे विद्वानों द्वारा राम कथा का रसपान कराया गया, वहीं प्रतिदिन रात्रि में श्रीधाम वृंदावन धाम के कलाकारों द्वारा रासलीला का मनमोहक मंचन किया गया। समापन के दिन यज्ञ परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महा प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर यज्ञ में पधारे साधु-संतों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

भंडारे की शुरुआत महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद यादव ने महा प्रसाद वितरण से की। यज्ञकर्ता स्वामी अवधेश दास जी ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों ने महायज्ञ में अपार सहयोग दिया, जिसके लिए वे सभी के प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि नौ दिनों तक श्रद्धालुओं ने शांति और भक्तिभाव का परिचय देते हुए महायज्ञ को सफल बनाया।

यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने भी श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें अपेक्षा से अधिक सहयोग मिला, जिससे आयोजन भव्य और सफल हो सका।

इस अवसर पर सत्येंद्र शाह, जनार्दन यादव, सुभाष यादव, चंद्रिका प्रसाद यादव, रामेश्वर प्रसाद यादव, अजय यादव, राजू रंजन रजक, सुनील कुमार, रामनाथ मेहता
अमरेस गुप्ता मनोज दुबे नंदकुमार मेहता आलोक यादव सुधीर यादव देवचन्द यादव अरविंद यादव अमित कुशवाहा राजकुमार प्रजापति कमलेश यादव मनोज गुप्ता अशोक चौधरी नागेंद्र शाह रामराज मेहता लालन उराव सोनू मेहता संजय सहित कई श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!