नींव की खुदाई में जमीन के भीतर मिली पुरानी लोहे की तिजोरी, पुलिस ने लिया कब्जे में

Location: Ramana


रमना (गढ़वा)। रमना बाजार स्थित प्राचीन शिवालय के समीप शुक्रवार को एक आवासीय भवन की नींव की खुदाई के दौरान जमीन के भीतर से पुरानी और जंग लगी लोहे की तिजोरी बरामद हुई। जमीन से तिजोरी मिलने की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की संवेदनशीलता और सुरक्षा को देखते हुए रमना थाना पुलिस ने तिजोरी को अपने कब्जे में ले लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेसीबी से नींव की खुदाई के दौरान मशीन का बकेट किसी भारी लोहे की वस्तु से टकराया। इसके बाद मिट्टी हटाने पर पुरानी तिजोरी दिखाई दी। जेसीबी के झटके से तिजोरी का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त भी हुआ है।
प्राचीन शिवालय के समीप जमीन के भीतर से तिजोरी मिलने के बाद स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों के बीच इसके संभावित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, तिजोरी के अंदर क्या है, यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है।
थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से तिजोरी को पुलिस कस्टडी में लेकर विधिक प्रक्रिया के तहत जांच की जा रही है। वहीं अंचल पदाधिकारी विकास पांडेय ने बताया कि तिजोरी पुलिस अभिरक्षा में रखी गई है। इसे जल्द ही दंडाधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार खोला जाएगा। इसके बाद ही तिजोरी के अंदर मौजूद वस्तुओं और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    आरके पब्लिक स्कूल की शिक्षा व्यवस्था की सराहना, बसों में खामियों पर मांगा स्पष्टीकरण का इंतजार

    नींव की खुदाई में जमीन के भीतर मिली पुरानी लोहे की तिजोरी, पुलिस ने लिया कब्जे में

    नींव की खुदाई में जमीन के भीतर मिली पुरानी लोहे की तिजोरी, पुलिस ने लिया कब्जे में

    शिक्षिका से दुर्व्यवहार के आरोपी युवक को भेजा गया जेल

    शिक्षिका से दुर्व्यवहार के आरोपी युवक को भेजा गया जेल

    जर्जर सड़क और नाली के निर्माण की मांग को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को दिया आवेदन

    जर्जर सड़क और नाली के निर्माण की मांग को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को दिया आवेदन

    अजमेर शरीफ के लिए नगर ऊंटारी अनुमंडल से 300 जायरीन रवाना

    अजमेर शरीफ के लिए नगर ऊंटारी अनुमंडल से 300 जायरीन रवाना

    संत शिरोमणि गणिनाथ गोविंद जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, अतिथियों को किया गया सम्मानित

    संत शिरोमणि गणिनाथ गोविंद जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, अतिथियों को किया गया सम्मानित
    error: Content is protected !!