नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

Location: Manjhiaon

मझिआंव: पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत लहर बंजारी गांव निवासी अशर्फी साव के लगभग 17 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार साव द्वारा कथित रूप से सल्फास खा लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार विक्की कुमार साव अन्य दो युवकों के साथ मझिआंव बाजार आया हुआ था। इसी दौरान उसने सल्फास पाउडर को घोलकर पी लिया। कुछ देर बाद उसके साथ मौजूद युवकों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद वे उसे तत्काल इलाज के लिए मझिआंव रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे।
रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. कुलदेव चौधरी ने बताया कि युवक ने स्वयं सल्फास पाउडर घोलकर पीने की बात कही है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे गढ़वा भेजा गया।
समाचार लिखे जाने तक युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही थी। उसने कीटनाशक दवा क्यों खाई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले को लेकर परिजन एवं स्थानीय लोग भी चिंतित हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल
    error: Content is protected !!