नववर्ष की खुशियों में हादसों की भेंट: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत चार घायल

Location: Garhwa


गढ़वा: नववर्ष 2026 की खुशियां मनाने निकले लोगों के लिए पहला दिन कई परिवारों के लिए दर्दनाक साबित हुआ। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में दंपती व बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
पहली घटना चिनियां थाना क्षेत्र की है, जहां चिनियां घाटी के समीप एक बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में गढ़वा थाना क्षेत्र के सुतली पट्टी निवासी धीरज केसरी, उनकी पत्नी रानी केसरी और पुत्र मोनू कुमार घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया गया कि नववर्ष के अवसर पर धीरज केसरी अपने परिवार के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से गुरुसिंधु जलप्रपात पिकनिक मनाने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर बैठे बच्चे को झपकी आने लगी, जिसे उठाने के प्रयास में चालक का ध्यान भटक गया और बाइक पेड़ से जा टकराई। प्राथमिक उपचार के बाद धीरज केसरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एक निजी अस्पताल रेफर किया गया।
दूसरी घटना गढ़वा–श्रीबंशीधर नगर मार्ग पर मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव के समीप हुई, जहां एक मोटरसाइकिल मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में रमना थाना क्षेत्र के अतियारी गांव निवासी 24 वर्षीय अयोध्या सिंह (पिता जनेश्वर सिंह) गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में उसका बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दोनों घटनाओं ने नववर्ष के उत्साह के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन न चलाने तथा खासकर परिवार के साथ यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!