नगर ऊंटारी थाना में पहली बार हुआ होली मिलन समारोह, थाना प्रभारी के गीतों पर झूमे लोग

Location: Shree banshidhar nagar

Writing

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): रंगों का पर्व होली पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में नगर ऊंटारी थाना परिसर में होली के अवसर पर पहली बार भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन, शहर के गणमान्य लोग, व्यवसायी और स्थानीय नागरिकों ने एक साथ मिलकर रंगों के इस पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर ऊंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर की। इस दौरान थाना परिसर का माहौल पूरी तरह से रंगों और खुशियों से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है। इस दिन सभी लोग पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और समाज में सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ मनाएं, ताकि समाज में भाईचारे की परंपरा और मजबूत हो सके।
होली मिलन समारोह के दौरान थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक होली गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनके गीतों ने ऐसा माहौल बनाया कि उपस्थित लोग झूमने और गुनगुनाने पर मजबूर हो गए। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भी गीतों का आनंद लेते हुए तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने कहा कि नगर ऊंटारी थाना परिसर में इस तरह का आयोजन पहली बार देखने को मिला है। लोगों का कहना था कि पुलिस और जनता के बीच आपसी संवाद और विश्वास बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद सराहनीय हैं। इससे समाज में सकारात्मक माहौल बनता है और पुलिस-जनता के रिश्ते और मजबूत होते हैं।
स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होती है और एक परिवार जैसा माहौल बनता है।
पूरे कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते रहे और होली के गीतों के साथ खुशी का इजहार करते रहे।
इस अवसर पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर, उपाध्यक्ष हृदयानंद कमलापुरी, संजय कांस्याकर, उमेश कुमार, कमलेश कुमार, सुमित मेहता, अजय सेठ, थाना के एसआई अमित प्रशांत, संदीप कुमार रवि, सअनि राणा संजय सिंह, संजय महतो, कौशल कुमार दुबे, बबलू मरांडी, अविनाश दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!