नगर उंटारी न्यायालय की सुरक्षा का औचक निरीक्षण: एसपी ने दिए कड़े निर्देश

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर: जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने शुक्रवार को नगर उंटारी व्यवहार न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षा में तैनात कर्मियों से बातचीत की।

एसपी ने मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को आने-जाने वालों की कड़ी जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने और परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सुरक्षा कर्मी परिसर में नियमित गश्त करें और हमेशा सतर्क रहें।

निरीक्षण के दौरान नगर उंटारी थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, पुलिस पदाधिकारी शशिकांत शुक्ला और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यह औचक निरीक्षण न्यायालय परिसर की सुरक्षा को सुदृढ़ करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!