नगरपालिका चुनाव: नामांकन के दूसरे दिन मंझिआंव में एक नामांकन, गढ़वा व श्री बंशीधर नगर में शून्य

Location: Garhwa

गढ़वा।
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर जिले में नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ हो गई है। नामांकन के द्वितीय दिन गढ़वा/02 मंझिआंव नगर पंचायत में वार्ड पार्षद सदस्य पद के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
वहीं गढ़वा/01 गढ़वा नगर परिषद वर्ग (ख) तथा गढ़वा/01 श्री बंशीधर नगर पंचायत में किसी भी पद के लिए किसी भी अभ्यर्थी द्वारा एक भी नामांकन नहीं किया गया। इस प्रकार मंझिआंव नगर पंचायत को छोड़कर शेष दोनों नगर निकायों में नामांकन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या शून्य रही।
जानकारी के अनुसार, नामांकन की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक चलेगी। नामांकन पर्चा दाखिल करने को लेकर तीनों नगर निकाय कार्यालयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जो आने-जाने वालों पर नजर रखे हुए हैं।
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों ने बताया कि 23 फरवरी 2026 को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि निर्धारित तिथि को अधिक से अधिक संख्या में अपने बूथों पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करें तथा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!