नकली व मिलावटी मिठाई के खिलाफ प्रशासन का अभियान, दुकानदारों को दिए सख्त निर्देश

Location: Ramana


रमना (गढ़वा)। प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को नकली और मिलावटी मिठाई की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन एवं पुलिस ने अभियान चलाया। अंचल अधिकारी विकास पांडेय और थाना प्रभारी आकाश कुमार ने विभिन्न मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए।
अधिकारियों ने दुकानदारों को मिठाई बनाने और बेचने के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा नियमानुसार अनुज्ञप्ति लेने की हिदायत दी। साथ ही मिठाई तैयार करने में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही इस्तेमाल करने को कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिलावटी अथवा रासायनिक पदार्थों से तैयार मिठाई की बिक्री किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीओ विकास पांडेय ने कहा कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। दुकानदार ग्राहकों के स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार रहें और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखें।
वहीं थाना प्रभारी आकाश कुमार ने कहा कि मिलावटी मिठाई की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकान से मिठाई का सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को सभी नियमों का पालन करने की चेतावनी देते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मेराल में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर मनाया गया पैगंबर साहब का जन्मदिवस

    मेराल में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर मनाया गया पैगंबर साहब का जन्मदिवस

    कांडी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

    कांडी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

    मझिआंव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, पैगंबर की शिक्षाओं को किया याद

    मझिआंव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, पैगंबर की शिक्षाओं को किया याद

    झोला छाप चिकित्सक के इंजेक्शन से 16 वर्षीय किशोर की मौत का आरोप, पोस्टमार्टम कराया गया

    झोला छाप चिकित्सक के इंजेक्शन से 16 वर्षीय किशोर की मौत का आरोप, पोस्टमार्टम कराया गया

    मझिआंव में पानी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, चार घायल, एक की हालत गंभीर

    मझिआंव में पानी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, चार घायल, एक की हालत गंभीर

    रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों हाथ कटे

    रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों हाथ कटे
    error: Content is protected !!