शिव मंदिर की दूसरी वर्षगांठ पर 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ

Location: Meral



मेराल। प्रखंड के रेजो गांव स्थित चौबे टोला के शिव मंदिर में बाबा राजकुमार चौबे की स्मृति एवं शिव मंदिर निर्माण की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से भगवान शिव के रुद्राभिषेक के साथ हुई। इसके बाद 24 घंटे का अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ प्रारंभ किया गया। इसमें चौबे परिवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अखंड पाठ के दौरान श्रद्धालु बारी-बारी से श्रीरामचरितमानस का पाठ करते रहे और भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं उनके जीवन चरित्र का स्मरण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव एवं श्रीराम से परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
अखंड रामचरितमानस पाठ के समापन के बाद आचार्य किशोर मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कराया गया। मुख्य यजमान के रूप में मनीष चौबे अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। समस्त चौबे परिवार ने भी पूजन-पाठ एवं हवन में भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराया।
इस अवसर पर बाबा राजकुमार चौबे को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परिवार के सदस्यों ने कहा कि मंदिर निर्माण की दूसरी वर्षगांठ पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करने का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में रामनारायण चौबे, मदन बिहारी चौबे, लाल मुनी चौबे, परशुराम चौबे, महिंद्रा प्रसाद शुक्ला, श्याम नारायण चौबे, सच्चिदानंद चौबे, अलख नारायण चौबे, रामाशंकर चौबे, सूर्यदेव चौबे, अवध किशोर चौबे, ब्रह्मानंद चौबे, राजीव रंजन चौबे, प्रशांत चौबे, गौतम कुमार चौबे, अंबेश चौबे, चंदन चौबे, विपुल चौबे, कार्तिक चौबे, अनूप कुमार शुक्ला, अरविंद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मेराल में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर मनाया गया पैगंबर साहब का जन्मदिवस

    मेराल में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर मनाया गया पैगंबर साहब का जन्मदिवस

    कांडी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

    कांडी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

    मझिआंव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, पैगंबर की शिक्षाओं को किया याद

    मझिआंव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, पैगंबर की शिक्षाओं को किया याद

    झोला छाप चिकित्सक के इंजेक्शन से 16 वर्षीय किशोर की मौत का आरोप, पोस्टमार्टम कराया गया

    झोला छाप चिकित्सक के इंजेक्शन से 16 वर्षीय किशोर की मौत का आरोप, पोस्टमार्टम कराया गया

    मझिआंव में पानी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, चार घायल, एक की हालत गंभीर

    मझिआंव में पानी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, चार घायल, एक की हालत गंभीर

    रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों हाथ कटे

    रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों हाथ कटे
    error: Content is protected !!