Location: सगमा
े:
सगमा (गढ़वा): धुरकी थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाना कांड संख्या 108/25 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 64(1) और 351(2) BNS के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह 6 अगस्त की सुबह लगभग 10 बजे जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे जबरन पकड़ लिया। सुनसान इलाके में शोर मचाने पर भी किसी की मदद नहीं मिली। आरोपी ने उसे धमकी देते हुए झाड़ियों की ओर ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।
घर लौटने के बाद पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तर सोनडीहा गांव निवासी बशीर अंसारी, पिता रमजान अंसारी के रूप में हुई।
थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।











