धुरकी थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, एक घायल, शोक की लहर

Location: सगमा



सगमा (गढ़वा)। धुरकी थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पहली घटना खाला गांव में बारिश के कारण दीवार गिरने से हुई, जबकि दूसरी घटना मकरी गांव में ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित महिला की मौत की है। दोनों घटनाओं के बाद संबंधित गांवों में शोक की लहर है।
बारिश के कारण दीवार गिरने से वृद्ध की मौत
खाला गांव में मंगलवार की सुबह भारी बारिश के कारण एक मकान की दीवार अचानक ढह गई। हादसे के समय 60 वर्षीय रामखेलावन परहिया उर्फ रुपया परहिया अपनी पत्नी कुमारी देवी के साथ खाना बना रहे थे। इसी दौरान दीवार दोनों के ऊपर गिर गई, जिससे पति-पत्नी मलबे में दब गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए धुरकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामखेलावन परहिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी कुमारी देवी का इलाज चल रहा है। बताया गया कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित महिला की मौत
दूसरी घटना मकरी गांव की है। गांव निवासी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र जैसवाल की पत्नी प्रणिता देवी का मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और उनका इलाज रांची स्थित रिम्स में चल रहा था।
दोनों घटनाओं से खाला और मकरी गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग दोनों परिवारों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में धुरकी मंडल अध्यक्ष मंगल यादव, अखिलेश प्रसाद यादव, सगमा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, धर्मजीत यादव, धीरज जैसवाल, राजेश जैसवाल, विनोद ठाकुर, रामचंद्र शाह, बबलू ठाकुर, सोनू जैसवाल, नीरज बैठा, राजेश बैठा एवं सखीचंद प्रजापति सहित अन्य लोग शामिल हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मेराल में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर मनाया गया पैगंबर साहब का जन्मदिवस

    मेराल में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर मनाया गया पैगंबर साहब का जन्मदिवस

    कांडी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

    कांडी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

    मझिआंव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, पैगंबर की शिक्षाओं को किया याद

    मझिआंव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, पैगंबर की शिक्षाओं को किया याद

    झोला छाप चिकित्सक के इंजेक्शन से 16 वर्षीय किशोर की मौत का आरोप, पोस्टमार्टम कराया गया

    झोला छाप चिकित्सक के इंजेक्शन से 16 वर्षीय किशोर की मौत का आरोप, पोस्टमार्टम कराया गया

    मझिआंव में पानी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, चार घायल, एक की हालत गंभीर

    मझिआंव में पानी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, चार घायल, एक की हालत गंभीर

    रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों हाथ कटे

    रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों हाथ कटे
    error: Content is protected !!