दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन व्यक्ति घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।तरहसी थाना क्षेत्र के भालोगाड़ी गांव निवासी प्रदीप कुमार मेहता उम्र 40, रामदाश महतो उम्र 45 और एक व्यक्ति नीरज चंद्रवंशी उम्र 30 वर्ष शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में घायल व्यक्ति प्रदीप कुमार मेहता ने बताया कि शुक्रवार की रात तीनों व्यक्ति एक बाइक पर सवार होकर लेस्लीगंज से अपने घर तरहसी भालोगाड़ी जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ओरिया गांव के पास उनकी बाइक की टक्कर एक दूसरे बाइक से हो गई। जिसमें बाइक से अनियंत्रित होकर तीनों व्यक्ति बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक चालक भागने में सफल रहा। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने तीनों व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने रामदास महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर घायलों के परिजन से घटना के बारे में जानकारी लिया। वही जानकारी मिलने पर घायल के परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देश-रेख में सभी घायलों का इलाज करवा रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!