दो बच्चों के मौत के बाद पुलिस पर हुए पथराव मामले में बीस नामजद व 700 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Location: Garhwa


गढ़वा; सदर थाना क्षेत्र के फोरलेन सड़क में करमडीह मोड़ पर घटी सड़क हादसे में दो बच्चों के मौत के बाद उग्र भीड़ द्वारा पुलिस पर किए गए पथराव एवं पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में गढ़वा के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 20 नामजद तथा 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज करा दी है।
पुलिस अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पर लिए गए वीडियो फुटेज एवं आधा दर्जन हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर करवाई शुरू कर दी है।
मालूम हो कि कल मंगलवार को एक ऑटो से स्कूल से लौट रहे बच्चों का मालवाहक पिकअप वैन से टकरा गई थी, जिसमें दो बच्चे की मौत हो गई थी एवं लगभग आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए थे। इस घटना के बाद उग्र भीड़ के द्वारा उक्त पिकअप बहन को आग के हवाले कर दिया गया था। साथ ही सड़क जाम भी किया गया था ।
घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस के साथ भी नोक झोंक हुई देखते ही देखते उग्र भीड़ में पुलिस को भी निशाने पर ले लिया था। पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों एवं जवानों पर भी पथराव की स्थिति से मामले बिगड़ते देख पुलिस से लाठीचार्ज एवं आशु गैस के गोले भी छोड़े थे। इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आया। पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया था, इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा के द्वारा 20 लोगों के खिलाफ नामजद तथा 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई गई है‌। इस मामले में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे का कहना है की पुलिस दोषी लोगों पर विधि संवत कार्रवाई अवश्य करेगी।
इधर इस घटना के बाद करमडीह तथा जाटा गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव में इस हादसे को लेकर बेचैन दिख रही हैं वही मृतक बच्चों के परिजनों की चीत्कार से प्रभावित गांव में सुनाई दे रहा है।
कल मंगलवार का दिन गढ़वा पुलिस के लिए भारी पड़ा। क्योंकि पुलिस करमडीह मोड़ पर घटी घटना के बाद जब तक कुछ चैन की सांस लेती उसे छतरपुर में एक बच्चे की गुम होने के बाद अच्छा खासा परेशान होना पड़ा। क्योंकि यहां भी उग्र भीड़ द्वारा सड़क निर्माण की कंस्ट्रक्शन कंपनी विजयई कंस्ट्रक्शन के कैंप कार्यालय पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हमला कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस किसी प्रकार से मामले को शांत कराई यहां भी तनाव रात्रि में ऐ बनी रही, रात्रि में दोबारा कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप कार्यालय में हमला करने की कोशिश की गई। शुक्र रहा कि पुलिस मौके पर मौजूद थी, वरना यहां भी बड़ा हादसा हो सकता था। मालूम हो कि नवादा गांव का पप्पू बिन्द का 9 वर्षीय पुत्र रिशु कुमार कल से गायब है ।ग्रामीणों को संदेह है कि उसे गायब करने में कंस्ट्रक्शन कंपनी की कर्मी का हाथ हो सकता है। इसी संदेह के आधार पर आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप कार्यालय पर दो-दो बार हमला किया गया था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!