दुलदुलवा में नशामुक्ति की नई मिसाल, प्रशासनिक पहल से बदल रही है तस्वीर

Location: Garhwa

गढ़वा: मेराल प्रखंड का दुलदुलवा गांव अब बदलाव की ओर बढ़ चला है। अवैध शराब कारोबार के लिए कुख्यात यह गांव अब नशामुक्ति की राह पर है। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार की पहल और निरंतर संवाद से यहां की तस्वीर बदलने लगी है।

एसडीएम ने करीब दो सप्ताह पहले गांव को गोद लेते हुए दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ सुधारात्मक प्रयास शुरू किए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ लगातार चौपाल लगाकर संवाद किया और उन्हें समझाया कि अवैध शराब का कारोबार बच्चों के भविष्य और समाज के लिए घातक है।

गुरुवार को देवीधाम स्थित पीपल पेड़ के नीचे आयोजित चौपाल में करीब 100 ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान एसडीएम ने नशा छोड़ने वालों को प्रशासन की ओर से सम्मानित करने और उन्हें गांव का “ब्रांड एंबेसडर” बनाने की बात कही। साथ ही, वैकल्पिक रोजगार के लिए सरकार की योजनाओं से जोड़ने का भी भरोसा दिया।

गांव में अब प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। पहले जहां लोग पुलिस और अधिकारियों को देखकर भागते थे, अब वहीं लोग खुद आकर संवाद कर रहे हैं और नशा छोड़ने का वचन दे रहे हैं।

एसडीएम ने जानकारी दी कि जल्द ही कैंप लगाकर राशन कार्ड, आवास, पेंशन जैसी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा, उपायुक्त शेखर जमुआर और एसपी दीपक पांडेय भी जल्द ही गांव का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद करेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम

    गढ़वा में रामनवमी की तैयारी शुरू, धार्मिक न्यास बोर्ड की बैठक में बनी रणनीति

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    खजुरी–शंखा सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कंपनी को दी चेतावनी

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    बिच्छी गांव में श्री सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति, महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    भीलमा गांव में महाकालेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

    कोचिंग से लौटते समय 19 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप

    कोचिंग से लौटते समय 19 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप
    error: Content is protected !!