दुबई के अबू धाबी में मजदूरी करने गये सुनील चंद्रवंशी की मौत, शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

मेदिनीनगर।दुबई के अबू धाबी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने गये एक युवक की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया।यह घटना पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव की है।जानकारी के अनुसार विशनपुर गांव निवासी विशुनदेव चंद्रवंशी के पुत्र सुनील चंद्रवंशी उम्र 35 वर्ष की मौत दुबई में मजदूरी करने के दौरान हो गयी।तीन महीना पहले ही वे रोजगार की तलाश में दुबई गये थे ताकि अपने और अपने परिवार की गरीबी और पेट की आग बुझा सकें।एक सप्ताह बाद दुबई से जैसे ही सुनील सिंह का शव गांव पहुंचा।गांव में सन्नाटा पसर गया. परिजनों के बीच कोहराम मच गया. मौत की सूचना मिलने के बाद पत्नी गीता देवी बार-बार बेहोश हो रही थी और कह रही थी हमको छोड़के कहां चले गए। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।पिता के निधन के बाद तीनो बच्चे अनाथ हो गये हैं।गांव में हर कोई एक ही सवाल पूछ रहा है. अब इन मासूमों की परवरिश कैसे होगी।यह घटना पूरे विशनपुर गांव को झकझोर कर रख दिया है।मृतक की मां और पत्नी दहाड़ मारकर रो रही थीं, जबकि ग्रामीणों की आंखों में भी आंसू थे।वही घटना की जानकारी मिलने पर मेदिनीनगर शाहपुर वार्ड नंबर 33 के वार्ड पार्षद चंचला देवी के पति समाजसेवी विजय चंद्रवंशी सहित कई लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।विजय चंद्रवंशी ने हर संभव शोकाकुल परिवार को मदद का भरोसा दिया।वहीं शव देखने के लिए दरवाजे पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. गांव में चारों ओर मातमी सन्नाटा है और हर कोई सुनील सिंह की असमय मौत पर गहरा शोक जता रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!