दिशा की बैठक में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने उठाईं कई गंभीर समस्याएं

Location: Garhwa


गढ़वा, 15 सितंबर:
गढ़वा में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने जिले की कई ज्वलंत समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने विभिन्न प्रखंडों और विभागों से जुड़ी कई गंभीर विषयों को बैठक में प्रमुखता से उठाया।

  1. मेराल प्रखंड गोदाम से 2300 क्विंटल अनाज गमन का मामला सामने लाया गया।
  2. रामकंडा और रंका प्रखंडों में प्रिमिटिव ट्राइब्स (PVTG) समुदाय को डोर स्टेप डिलीवरी के तहत कम मात्रा और कम महीने का राशन दिए जाने का आरोप लगाया गया।
  3. चिनिया प्रखंड के कई टोलों में विद्युतीकरण न होने की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया।
  4. नगर पंचायत गढ़वा के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा PPP मोड का हवाला देकर करोड़ों रुपये गमन करने का मामला उठाया गया। विधायक ने इस पर गंभीर चिंता जताते हुए अगली बैठक में संबंधित अधिकारी को विज्ञापन देकर बुलाने की बात कही।
  5. अनराज सिंचाई योजना में सीजनल मजदूर रखने की मांग की गई, जिससे किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सके।
  6. जल जीवन मिशन की विफलता पर चिंता व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि जिले में पेयजल का संकट बना हुआ है और सरकार को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।
  7. सड़क निर्माण कार्य में भूमि अधिग्रहण के दौरान रैयतों को उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। उन्होंने बाजार मूल्य के चार गुना मुआवजा देने की मांग की।
  8. सदर अस्पताल गढ़वा की लचर व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। सिविल सर्जन ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

3
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!