
Location: Garhwa
गढ़वा:लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन द्वारा 2 मार्च 2025 को दिव्यांग कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पीएम श्री शालीग्राम अग्रवाल मध्य विद्यालय, सोनपुरवा, गढ़वा में आयोजित होगा।
इस कैंप में दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, ब्लाइंड स्टिक, बैशाखी और कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में दिव्यांगों के चयन और पंजीकरण के लिए सभी सदस्यों का सहयोग अपेक्षित है।
पंजीकरण की प्रक्रिया:
- पंजीकरण के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी और फोटो आवश्यक है।
- पंजीकरण M/S हीरा लाल हर्ष कुमार के प्रतिष्ठान में किया जा रहा है।
- जिनका पंजीकरण होगा, उन्हें 2 मार्च 2025 को कैंप में उपस्थित होना अनिवार्य है।
उपलब्ध उपकरण:
- 40 ट्राइसाइकिल
- 40 व्हीलचेयर
अध्यक्ष एवं संयोजक:
- प्रोजेक्ट चेयरमैन: लायन हर्ष अग्रवाल लायन अमित कश्यप
- अध्यक्ष: लायन उमाकांत पांडे
- सचिव: लायन नीरज कुमार
- कोषाध्यक्ष: लायन जयशंकर ब्रेजियर
यह कैंप दिव्यांगजनों को सहायता और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
