थाना प्रभारी के निर्देश पर समाजसेवी बैजनाथ चंद्रवंशी ने 39 वा अज्ञात शव का कराया अंतिम संस्कार

Location: पलामू

मेदिनीनगर।मानवता का मिसाल पेश करते हुए हमीदगंज मोहल्ला निवासी समाजसेवी बैजनाथ चंद्रवंशी ने शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के निर्देश पर अपने निजी सहयोग से गुरुवार को एक और अज्ञात शव का राजा हरिश्चंद्र घाट पर विधिवत दाह संस्कार कराया।जानकारी के अनुशार मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज मोहल्ला निवासी बैजनाथ चंद्रवंशी समाज के लिए एक बेहद ही नेक काम कर रहे हैं।बैजनाथ चंद्रवंशी अज्ञात शवों का सम्मान जनक अंतिम संस्कार कराते हैं. बैजनाथ चंद्रवंशी अभी तक 39 वा अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार करा चुके है।बताते चले की इस दुनिया में करोड़ों लोगों की आबादी में कई ऐसे लोग भी हैं जिनका इस दुनिया में कोई अपना नहीं है. लेकिन, कहते हैं न जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है. भगवान स्वयं तो नहीं पहुंचते हैं, लेकिन किसी न किसी को फरिश्ता बना कर जरूर भेज देते हैं।इस दुनिया में रोजाना कई लोगों की मृत्यु होती है, जिनके शुभचिंतक होते हैं वे उनका रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार करवाते हैं. वहीं दूसरी ओर जिनको अपना कहने वाला कोई नहीं होता, उनका शव लावारिस की तरह पड़ा रहता है. लेकिन ऐसे में ईश्वर की प्रेरणा से कोई उनका अपना बनकर सामने आ ही जाता है. ऐसे ही हस्तियों में से एक नाम है बैजनाथ चंद्रवंशी का बैजनाथ चंद्रवंशी कहते हैं कि अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार से बड़ा दूसरा कोई कार्य कोई नहीं हो सकता है।जिसका कोई नहीं है. वैसे अज्ञात लोगों का दाह संस्कार कराने से उन्हें सुकून मिलता है।मन में शांति मिलती है।उन्होंने बताया कि शव का अंतिम संस्कार में उनके द्वारा खानापूर्ति नहीं किया जाता है. बल्कि विधिवत वस्त्र देकर दाह संस्कार कराया जाता है।उन्होंने बताया कि यह पुनीत कार्य भविष्य में भी उनके द्वारा कराया जायेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!