Location: Meral
मेराल। थाना सभागार में शुक्रवार को आयोजित थाना दिवस कार्यक्रम में भूमि विवाद से जुड़े छह मामलों का निष्पादन किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी सह वीडियो जसवंत नायक ने बताया कि सभी मामले आपसी सुलह-समझौते के आधार पर सुलझाए गए।
उन्होंने बताया कि ये मामले बनखेता, पिंडरा, संगवारिया, गोंन्दा, अटौला आदि गांवों से संबंधित थे और लंबे समय से विवादित चल रहे थे। सभी मामलों में दोनों पक्षों के कागजातों का अवलोकन कर निष्पक्ष रूप से समाधान किया गया।
सीओ जसवंत नायक ने कहा कि इस तरह के शिविरों से आम लोगों को बड़ी राहत मिलती है और कोर्ट-कचहरी के चक्कर से बचते हैं।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी विष्णुकांत, सीआई जॉनसन गिद्दी, राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार, मुकेश किस्कू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।















