डॉ. अरशद अंसारी को इंटरनेशनल डायबिटीज कॉन्फ्रेंस में ‘फैलोशिप इन डायबिटोलॉजी’ का सम्मान

Location: Garhwa

गढ़वा:अहमदाबाद में आयोजित इंटरनेशनल डायबिटीज कॉन्फ्रेंस के दीक्षांत समारोह में गढ़वा जिले के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. अरशद अंसारी को विशेष सम्मान से नवाजा गया। यह तीन दिवसीय समारोह 13 से 16 फरवरी तक डायबिटीज इंडिया (DASG) द्वारा आयोजित किया गया।

समारोह में इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. पीटर सवाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने गढ़वा जिले में डायबिटीज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. अरशद अंसारी को फैलोशिप इन डायबिटोलॉजी की उपाधि प्रदान की। यह सम्मान उनके द्वारा डायबिटीज के प्रति जागरूकता फैलाने, मरीजों को उचित चिकित्सा देने और इस क्षेत्र में किए गए सराहनीय अनुसंधान कार्यों के लिए दिया गया।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को डायबिटीज से जूझ रहे गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की शपथ दिलाई। देश-विदेश के कई नामी चिकित्सक और शोधकर्ता भी इस मौके पर उपस्थित रहे, जिन्होंने डायबिटीज के उपचार और नवीन तकनीकों पर अपने विचार साझा किए।

डॉ. अरशद अंसारी की इस उपलब्धि पर गढ़वा जिले के चिकित्सकों, उनके सहयोगियों और मरीजों में हर्ष का माहौल है। यह सम्मान न केवल डॉ. अरशद अंसारी बल्कि पूरे गढ़वा जिले के लिए गर्व का विषय है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!