डीटीओ ने दिया मानवता का परिचय:सड़क दुर्घटना में घायल महिला को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू के जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने गुरुवार को मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।दरअसल,छत्तरपुर थाना क्षेत्र के टेलाड़ी मोड़ में हुए सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी जिसे डीटीओ जितेंद्र यादव ने अपने कार्यालय कर्मियों संग मिलकर घायल महिला को इलाज हेतु छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया।घायल महिला अपने पति व बच्चे संग बाइक पर सवार होकर पाटन के किशुनपुर से हरिहरगंज जा रही थी इसी क्रम में टेलाड़ी मोड़ के समीप बाइक असंतुलित होकर गिर गया जिसमें महिला चोटिल हो गयी।ज्ञातव्य है कि कैंप कार्यालय के तहत आज पलामू उपायुक्त का हुसैनाबाद अनुमंडल परिसर में कार्यक्रम है जिसमें भाग लेने डीटीओ जा रहे थे।जिला परिवहन पदाधिकारी ने आमजनों से भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने की अपील की है।उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को गुड सेमेरिटन योजना के तहत पुरस्कृत भी किया जाता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!