कांडी के मोखापी में डायरिया का प्रकोप ,चिकित्सा दल ने 43 पीड़ितों का किया इलाज

Location: Garhwa

कांडी-प्रखण्ड के खरौंधा पंचायत अंतर्गत मोखापी गांव के लोग पिछले चार दिनों से डायरिया रोग से परेशान हैं।सूचना के बाद रविवार को रेफरल अस्पताल की टीम गांव में पहुंच कर लोगों का इलाज शुरू किया।

डॉ. गोविंद सेठ के नेतृत्व में चार सदस्यीय चिकित्सा दल ने 43 लोगों का जांच कर दवा उपलब्ध कराया।साथ ही तीन लोगों 32 वर्षीया सत्य कुमारी देवी,37 वर्षीया फूलमती देवी व 60 वर्षीया सुनीता देवी को एक एक बोतल स्लाइन किया गया।इससे पूर्व सत्य कुमारी देवी गुरुवार को सदर अस्पताल में इलाज कराकर वापस आई थी।इन्ही का 10 वर्षीय पुत्र लव कुमार यादव को भी गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती किया गया था जहां दवा के साथ दो बोतल स्लाइन चढ़ाया गया था।इससे पूर्व लव को स्थानीय स्तर पर जयनगरा गांव में एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज के लिए ले जाया गया था जहां पर आठ बोतल पानी चढ़ाया गया था।लेकिन स्थिति संभलता नही देख डॉक्टर ने बाहर ले जाने के लिए बोल दिया उसके बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराए थे।डॉक्टर गोविंद सेठ ने बताया कि मौसम में बहुत ज्यादे गर्मी होने के कारण लोगों को उल्टी व दस्त होने की स्थिति उतपन्न हुई है।डॉक्टर ने ग्रामीणों को हिदायत करते हुए कहा कि धूप में निकलने से बचें।बेवजह धूप में नही निकलें।उन्होंने कहा कि लगातार तीन चार दिनों तक गांव में जांच टीम आकर कैम्प करेगी।जांच टीम में सीएचओ महिपाल, एएनएम पूनम कुमारी, बबलू पाण्डेय शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!