डायन बिसाही का आरोप लगा भसूर ने भवह को पीटा

– बरडीहा थाना क्षेत्र के वरछाबांध गांव में डायन बिसाही का आरोप लगाकर भसुर ने भवह को जमकर पिटाई कर दी।जिसमे बरछाबांध गांव निवासी बुद्धि यादव के 45 वर्षीय पत्नी लालती देवी बुरी तरह घायल हो गई।

इधर परिजनों के द्वारा घायलावस्था में लालती देवी को मझिआंव रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां उपस्थित चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।महिला के पैर के अलावे शरीर की अन्य अंगों में गंभीर चोट को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर इस संबंध में घायल महिला लालती देवी ने बताई कि मेरे भसुर विक्रमा यादव के बैल का तबियत पिछले लगभग दो माह पहले से खराब था।जिसका इलाज भी चल रहा था।और शुक्रवार शाम को बैल कि मौत हो गई। उसके पश्चात विक्रम यादव अपने परिजनों के साथ मरे हुए बैल को मेरे दरवाजे पर ले आए। और गाली गलौज करते हुए उन लोगों ने बोला कि तुम डायन हो। आखिरकार तुमने मेरे बैल को खा गई हो।इस मरे हुए बैल को भी खाओ। इसके बाद विक्रम यादव उनकी पत्नी सप्ती देवी,पुतोह रीमा देवी एवं उषा देवी गुस्सा में मेरे घर में घुसकर
लाठी डंडे से पीटते हुए पटक पटक कर मारने लगे।जिसमे मैं घायल हो गई। उपरोक्त लोगों ने मेरे अलावा मेरे 13 वर्षीय पुत्र गुड्डू यादव कि भी पिटाई कर दी, जिसके कारण गुड्डू यादव के दाहिना आंख गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!