ठाकुरबाड़ी मंदिर में वैदिक रीति से भगवान जगन्नाथ का महास्नान, एकांतवास में गए भगवान बलभद्र और सुभद्रा संग

Location: Ranka


रंका (गढ़वा)। ऐतिहासिक ठाकुरबाड़ी मंदिर में बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान जगन्नाथ, भैया बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को हल्दी और चंदन मिश्रित जल से महास्नान कराकर एकांतवास में भेजा गया।

दोपहर बाद राज पुरोहितों ने मंदिर के सेवैत राजा कुमार गोवर्धन प्रसाद सिंह, राज परिवार के अन्य सदस्य और शहर के प्रबुद्ध भक्तों की उपस्थिति में श्रीविग्रह का विशेष पूजन किया। पूजन के उपरांत भगवान को महाप्रसाद भोग और आरती अर्पित कर उनके कक्ष में स्थापित किया गया और पट्ट बंद कर दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर स्नेहांजलि अर्पित की।

अब आगामी एक पखवाड़े तक भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और भैया बलभद्र के साथ कक्ष में एकांतवास करेंगे। इस दौरान मंदिर के प्रधान पुजारी द्वारा मानसिक पूजा, फल-भोग और आरती की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

प्रधान पुजारी पंडित बालेश्वर दुबे ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि को भगवान का पट्ट खोला जाएगा। इसके बाद वैदिक विधि से षोडशोपचार पूजन व आरती के साथ भगवान का दर्शन आम श्रद्धालुओं को फिर से सुलभ होगा। परंपरा के अनुसार, राज परिवार द्वारा 24 घंटे के अखंड कीर्तन के पश्चात भगवान को रथ पर विराजमान कर मौसीबाड़ी तक रथयात्रा निकाली जाएगी।

भगवान जगन्नाथ क्यों जाते हैं एकांतवास?

जानकारों के अनुसार, भगवान जगन्नाथ पुरी में अपने परम भक्त माधव दास के प्रारब्ध के हिस्से की बीमारी को, उनकी सहमति से, स्वयं मांग लेते हैं ताकि माधव दास को पुनर्जन्म न लेना पड़े। इसी कारण भगवान हर वर्ष एकांतवास में जाते हैं। इस दौरान उनकी विशेष सेवा की जाती है, औषधीय भोग अर्पित किए जाते हैं और स्वास्थ्य की प्रतीकात्मक देखभाल की जाती है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!